Skip to content

क्यों मरती है करोडो लड़किया Bangtan Boys पर ? जाने BTS की खास खूबियां

bts popular india hindi news

Annyeon Chingu-ya !

BTS आज अपने गानों के लिए सिर्फ कोरिया में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में नम्बर एक माने जाते है।  BTS के चर्चे हर तरफ है।  उनके करोडो चाहने वाले दुनिया के हर देश में खुद को BTS ARMY  बुलाते है। 

पर आए दिन ये सुनने को भी मिलता है कि BTS को सिर्फ 10-15 साल की लड़किया ही पसंद करती है।  हालाँकि BTS के Fans बच्चे, बूढ़े , सेलब्रिटीज़  से लेकर लड़के तक सभी है पर ये बात भी सच है कि लड़कियां BTS को बहोत पसंद करती है।  

ऐसा क्या खास है Bangtan बॉयज के इस बैंड व इसके सातों सदस्यों में जो करोडो लड़कियां न सिर्फ दुनिया भर में बल्कि भारत में भी उन पर मरती है ?

Table of Contents

वैसे BTS दिखने में बहोत सूंदर है इसमें तो कोई दो राय नहीं है लेकिन सिर्फ उनकी सुंदरता ही उन्हें सबका पसदींदा नहीं बनाती है। 

BTS की ऐसी बहोत सी खुबिया है जिसके लिए लड़कियां उनकी दीवानी है।

जानते है BTS की इन्ही खूबियों के बारे में –

BTS के गाने

BTS आज सबसे ज्यादा अपने म्यूजिक की वजह से ही जाने जाते है और उसकी सबसे खास बात है उनके लिरिक्स ।  उनके गाने के बोल इतने अच्छे होते है कि कोई भी उससे कनेक्ट कर सकता है क्योंकि उनके ज़्यादातर गाने युथ व टीनएज के स्ट्रगल पर होते है। 

और इस तरह के गाने यंग लोगो के बीच काफी मशहूर है।  इसके अलावा BTS अपने डांस के लिए भी जाने जाते है उनके डांस वीडियोस व म्यूजिक वीडियोस के स्टेप्स आते ही वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है।  सभी सेलिब्रिटी व जिनको नाचना पसंद है उनके गाने पर वीडियो बनाने लगता है।

 म्यूजिक की दुनिया में भी बड़े बड़े गायक जैसे कि भारत के दिलजीत दोसांझ, अरमान मालिक व अमेरिका के ॅरियना ग्रांडे से चार्ली पुथ तक सब BTS के टैलेंट को मानते है।  और यही BTS की सबसे बड़ी खूबी है कि आज उनकी fandom दुनिया में सबसे बड़ी है। 

BTS के मैनर्स

कहते है “Manners makes man” और BTS इसे पूरी तरह साबित भी करते है।

  Bangtan के सभी सदस्य – Jin, RM, Suga, Jhope, Jimin, Taehyung, Jungkook एक अच्छे गायक व डांसर होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी है। 

न सिर्फ BTS बल्कि उनकी fandom ARMY  भी हर साल करोडो कि चैरिटी करती है।  एक और वजह जो BTS के सभी सदस्यों को लड़कियों के पसदींदा बनती है वो है उनके men मैनर्स।  इसमें एक लड़के का वह व्यव्हार आता है जैसे हाथ मिलाना, व बात करना जो वो बाकि लड़कियों के साथ करता है।

 जी हाँ जिसे एक जेंटलमैन होना भी कहते है।

हालाँकि BTS के ये मैनर्स सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि उनके आस पास के हर इंसान व काम करने वाले के साथ देखने को मिलते है। 

  BTS किसी इवेंट में कही भी किसी फीमेल फैन या लड़की के साथ मिलते है तो व उन्हें पूरी इज़्ज़त देते है जो उनके व्यव्हार में दिखती है।  इसे साबित करने के लिए सोशल मीडिया पर बहोत सी वीडियोस मिल जाएंगी आपको।  यह एक वजह है जो BTS को खास बनाती है। 

BTS की फनी पर्सनालिटी

हसना किसे पसंद नहीं होता, नहीं ? और BTS ये काम बहोत अच्छे से करते है, फिर चाहे ये उनका शो Run BTS हो या उनके इंटरव्यूज हो।  इसी के चलते 2020 में टाइम पत्रिका ने उन्हें Entertainers of the Year भी घोषित किया था।

 BTS की एक दूसरे के साथ दोस्ती व लड़ाई ARMY  को काफी पसंद आती है इसीलिए सबसे पहले अगर कोई BTS के बारे में सुनता है तो घंटो खुद को यूट्यूब पर Bangtan boys की फनी वीडियो देखे बिना रुक नहीं पता है | BTS की फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती रहती है। 

लेकिन ये भी सच है कि BTS के फनी होने का सबसे बड़ा राज उनकी fandom ARMY  है जो उनके सीरियस से सीरियस वीडियो में भी कुछ न कुछ फनी ढूंढ ही लेती है , हैना ARMY ?

BTS अपने काम खुद करते है

हर आइडल की तरह BTS भी अपने ट्रेनिंग के दिनों में अपने काम खुद ही करते थे व एक ही कमरे के घर में रहते थे एक साथ।  लेकीन आज इतना फेमस हो जाने पर भी वह अपने छोटे मोटे काम खुद ही करते है। 

ऐसा उनके कुछ इंटरव्यू व लाइव से पता चल सकता है जो सिर्फ असली फैन ही जान सकता है।  इससे पता चलता है की BTS कोई अमीर बाप की बिगड़ी औलाद की तरह नहीं लगते।  BTS के ARMY  को उनकी यह बात काफी अच्छी लगती है। 

BTS की हंबलेनेस्स

आज BTS दुनिया के सबसे बड़े बॉय band व सिंगर्स है फिर भी उनकी हंबलेनेस्स या उनका नम्र व्यवहार उन्हें सबका पसदींदा बनता है। 

BTS के सभी सदस्यों में आज भी वही बचपना व मासूमियत दिखती है और कहीं भी अपनी सफलता का घमंड नहीं दिखता है।

  BTS के सातो सदस्यों – जिन, नम्जून, हॉबी, सुगा, जमीन, V व जुन्ग्कूक की यही बात उन्हें बाकी मशहूर सितारों से अलग करती है जो जरा सा फेमस होने पर ही rude होने लग जाते है।

 ये बात आये दिन सुनने को मिलती है की BTS अपने आस पास के लोगो की कितनी इज़्ज़त करते है व सभी को समान समझते है और एक दूसरे के साथ भी परिवार की तरह रहते है। 

आखिरी शब्द

तो ये थी BTS की वो 5 खुबिया जो उन्हें हर किसी से अलग बनाती है और जिसकी वजह से सिर्फ लड़किया ही नहीं बल्कि करोडो दुनियाभर के लोग व मशहूर सितारे उन पर मरते है। 

अगर आप BTS ARMY  है तो ज़रूर कमेंट करके बताये कि आपको BTS की कोनसी खूबी सबसे ज़्यादा पसंद है ?

मुझे आशा है कि आपको ये पोस्ट ज़रूर पसंद आयी होगी , इसे अपने  स्टेटस या स्टोरी पर ज़रूर लगाए ताकि सभी को BTS की खूबियों का पता चल सके और बाकि ARMY  चिंगु के साथ शेयर करना न भूले !

ज़रूर पढ़े

“20th Century Girl” Korean Movie Explained in Hindi 

कैसी गर्लफ्रेंड चाहिए BTS के सभी सदस्यों को?

क्यों मरती है करोडो लड़किया Bangtan Boys पर ?

5 बार Indian ARMY ने दिखाया BTS के लिए प्यार

FAQ “BTS की अच्छी बातें”


BTS इतने पॉपुलर क्यों है ?

BTS अपने गानों व अच्छे व्यवहार के लिए दुनिया भर में मशहूर है। 


क्या BTS भारत में मशहूर है ?

आज BTS भारत में भी घर घर में जाने वाले नाम बन चुके है जो कि इंडियन BTS ARMY  कि वजह से हुआ है। 


क्या BTS को खाना बनाना आता है ?

BTS के सभी सदस्यों को घर के काम करने आते है जिनमे जिन व सुगा बहोत अच्छा खाना बनाने के लिए भी जाने जाते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + three =